फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैन बसेरे में हों पर्याप्त व्यवस्था : कल्याण

विज्ञापन
विज्ञापन
घरौंडा। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने शनिवार को बरसत रोड स्थित रैन बसेरे का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि रैन बसेरे में किसी भी राहगीर को दिक्कत नहीं आनी चाहिए और उनके के लिए पूरी व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन


सर्दी का मौसम शुरू होते ही रैन बसेरे में लोगो को ठहरने व अन्य सुविधा को जांचने के लिए शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने नगरपालिका के चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता, नपा सचिव रविप्रकाश शर्मा सहित अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने रैन बसेरे का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बरसत रोड स्थित रैन बसेरे का निर्माण 2019 में किया गया था और अब तक इस बसेरे में लगभग 12 हजार लोग रात गुजार चुके हैं। रैन बसेरे का निर्माण होने से लोगों को काफी लाभ हो रहा है।
रैन बसेरे में खाने, बिस्तर, बेड सहित सभी सुविधा मुहैया कराई गई हैं। रैन बसेरे में सीएचसी भी खोली गई है। जिसमे निशुल्क कोई भी ऑनलाइन किसी प्रकार का आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें