फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गीता जयंती समारोह में दिखेगा अध्यात्म, कला और संस्कृति का संगम

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। कर्ण नगरी में जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव नौ से 11 दिसंबर तक होगा। तीन दिवसीय आयोजन रोजाना सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक डॉ. मंगलसेन सभागार में भव्य ढंग से होगा। जिसमें अध्यात्म, कला एवं संस्कृति का अद्भुत संगम नजर आएगा। महोत्सव से संबंधित तैयारियां प्रशासन की ओर से पूरी हो चुकी हैं। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि स्कूली बच्चों और लोक कलाकारों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित मनमोहक व आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन


पहले दिन हवन यज्ञ व गीता आरती से कार्यक्रम का आगाज होगा। दूसरे दिन गीता सेमिनार व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जबकि तीसरे दिन नगर शोभायात्रा, श्लोकोच्चारण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

इस दिन ये गतिविधियां होंगी।
- 09 दिसंबर : हवन यज्ञ व श्रीमद्भागवत गीता की आरती कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। यज्ञ में आहुति डालेंगे और प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन करेंगे। प्रकाश पब्लिक स्कूल के छात्र सरस्वती वंदना करेंगे और भांगड़ा की प्रस्तुति देंगे। हरियाणवी लोक कलाकार ईश्वर शर्मा पार्टी और तनु शर्मा भी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन


- 10 दिसंबर : विधायक जगमोहन आनंद और नीलोखेड़ी विधायक भगवान दास कबीरपंथी मुख्यातिथि के रूप में पहुंचेंगे। गीता सेमिनार और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सेमिनार में वक्ता के तौर पर राजकीय महिला महाविद्यालय के प्रोफेसर दीपक, वीरेंद्र चौहान और पूर्व उपकुलपति राधेश्याम शर्मा उद्बोधन देंगे। स्कूली बच्चे श्लोकोच्चारण करेंगे। रवि कुमार पार्टी और प्रदीप सैनी पार्टी सांस्कृतिक प्रस्तुति देगी।

- 11 दिसंबर : रामलीला मैदान से नगर शोभायात्रा निकाली जाएगी और 3 श्लोकों का उच्चारण होगा। 12 बजे डॉ. मंगलसेन सभागार परिसर में गीता के 18 अध्यायों के श्लोकों का उच्चारण कुरुक्षेत्र से लाइव प्रसारण देखने और सुनने का मिलेगा। कार्यक्रमों विधायक रामकुमार कश्यप, विधायक जगमोहन आनंद, विधायक योगेंद्र राणा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। मुख्य मंच पर कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें