करनाल। अहिल्या बाई होल्कर जयंती के अवसर पर पाल समाज की ओर से ठंडी सड़क पर भव्य झांकी निकाली गई। झांकी के बाद मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले देवी अहिल्या बाई होल्कर की प्रतिमा पर समाज के लोगों ने पुष्प अर्पित किए और समाज की बेटियों और महिलाओं ने केक काटा।
कार्यक्रम का आगाज दिल्ली से आये राधा-कृष्ण बने कलाकारों की विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति से हुआ। जिले भर से पाल समाज के लोग ढोल नगाड़ों के साथ नाचते हुए कार्यक्रम में पहुंचे। समाज के गणमान्य व्यक्तियों के अलावा खेल, शिक्षा और समाज में उत्कृष्ट कार्य करवाने वाले बच्चों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय पाल महासभा के प्रधान बाल किशन पाल और राष्ट्रीय सचिव संजय चंदेल ने बताया कि देवी अहिल्या बाई होल्कर जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।शोभा यात्रा में देवी अहिल्या बाई होल्कर की झांकी, भारत माता की झांकी, पाल समाज की पुरानी यादों को ताजा करती झांकी के साथ बैंड बाजों की धुनों पर समाज के युवा शामिल हुए। शोभायात्रा शाखा ग्राउंड से शुरू होकर, रेलवे रोड, कमेटी चौक, पुराना बस स्टैंड से होती हुई वापस कार्यक्रम स्थल पर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
ये हुए सम्मानित
कार्यक्रम में शिव कालोनी की नीलम, बाक्सिंग के खिलाड़ी नरेश पाल और अक्षय, खिलाड़ी वसिका बजीदा रोडान, प्रीति बजीदा रोडान, सोमिया, सोनिया, मीनाक्षी, निशा, हर्ष, शरांश, मीनाक्षी, नैंसी, गुरु गोरख नाथ वाटर स्पोर्ट्स क्लब के नौकायन प्रशिक्षक प्रवीन कुमार, रोहित, बीएएमएस करने वाले विक्रांत, एमबीएस करने वाले विजयतपाल, पत्रकार स्नेह पाल और तलवारबाजी में गोल्ड लाने वाली नीलम को पाल समाज की ओर से सम्मानित किया गया। इसके अलावा फौजी जसमेर सिंह डबरी, साधू राम, सूबेदार मेजर तिलक राज हसनपुर, ऋषि पाल पाल नगर, पुष्पा बजीदा रोडान और फौजी जगदीश पान हकीकत नगर को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कुलदीप पाल, जसबीर पाल चड़ाव, तेजपाल पिंगली और पूर्व पार्षद कर्ण सिंह का विशेष सहयोग रहा।