फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों देशों के बीच दूरियां राजनेताओं की देन : वडैच

Tue, 25 Feb 2014 12:04 AM IST
कलायत
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब बार काउंसिल लाहौर के चेयरमैन ताहिर नसरूल्ला वडैच ने कहा कि पाकिस्तान व हिंदुस्तान की जनता के बीच खिंची सियासती लकीर को खेल, संगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से मिटाया जा सकता है। कलायत में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का लुत्फ उठाने वडैच के नेतृत्व में आई पाकिस्तान की 16 सदस्यीय टीम का मैदान में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। पत्रकारों से बात करते हुए वडैच ने कहा कि दोनों देशों की आवाम के बीच जो दूरी पैदा की गई है वह राजनेताओं द्वारा पैदा की गई है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि दोनों देशों की आवाम खुद पहल कर आपसी संबंधों को सुधारे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मानवता में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं होता तथा हिंसा किसी समस्या का हल नहीं हैै। उन्होंने कहा कि खेल वह सशक्त माध्यम है जो संबंधों में प्रगाढ़ता देता है। उन्होंने कहा कि कलायत में हालांकि स्थानीय स्तर की खेल प्रतियोगिता का प्रताप सिंह द्वारा आयोजन किया गया है पर उनके प्यार से दिए गए बुलावे पर उनकी बार काउंसिल के अनेक सदस्य कलायत में आए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों ही देशों की सरकारों को ऐसे कदम उठाने चाहिए जिनसे प्यार व सौहार्द का माहौल बने।

हरियाणा नंबर वन
एडवोकेट गुलाम मुस्तफा व मोहम्मद यूनिस ने कहा कि हिंदुस्तान में आकर उन्होंने देखा कि पंजाब व हरियाणा प्रदेशों ने बहुत तरक्की की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश के आधारभूत ढांचे को देखकर लगा कि वाकई नंबर वन है हरियाणा। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य व खेलों में प्रदेश ने बहुत तरक्की की है। कलायत जैसे छोटे से स्थान पर पारंपरिक कबड्डी खेल देखने के लिए जुटी हजारों लोगों की अनुशासित भीड़ व मैदान में जोर आजमाइश कर रहे खिलाड़ियों को देख कर उन्हें महसूस हुआ कि वाकई ये लोग खेलों के प्रति पूर्ण समर्पण रखते हैं।
विज्ञापन


दूरियां खत्म करने का समय आ गया
मोहम्मद जावेद परवेज अख्तर व नूर सामंद ने कहा कि दोनों देशों के सांस्कृतिक व सामाजिक तौर तरीके  एक से होने के बावजूद भी जो दूरी है उसे पाटने का समय आ गया है तथा उसमें सरकाराें को भी उदारवादी नीति अपनाते हुए वीजा प्रणाली को सरल बनाना चाहिए। आबीस अहमद, फरयाद अली ने कहा कि उन्हें बहुत बढ़िया लगा के हिंदुस्तान में महिलाओं को तरक्की के पूर्ण अवसर प्राप्त हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल, कबड्डी चीफ कोच पद्मश्री सुनील डबास व हॉकी की गोल्डन गर्ल जसदीप कौर से मिल कर उन्हें जो प्रसन्नता व मार्र्गदर्शन मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें