फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: युवक पर चाकू से वार कर किया जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सदर बाजार के पास आंबेडकर चौक पर दो युवकों में कहासुनी हो गई। इनमें से एक युवक ने दूसरे को चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि एक चाकू पीड़ित के पैर में घोंपा गया है तो दूसरा वार उसके हाथ और छाती के पास किया गया है।
दोनों का रिश्ता चाचा-भतीजे का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस समय वारदात हुई उस समय दोनों युवकों ने शराब का सेवन किया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जबकि आरोपी भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक जांच में पुलिस टीम ने बताया कि चाकू मारने वाले आरोपी का नाम सतीश है। वह रिक्शा चलाता है। मंगलवार शाम को सतीश और रणजीत की आपस में किसी बात पर कहासुनी हो गई।
इसके बाद सतीश ने रणजीत के पैर में चाकू घोंप दिया। इससे सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।ं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें