फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शराब पीकर घर आए युवक ने तोड़ा दम

Thu, 28 Dec 2023 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शराब पीने के बाद विजय नगर कालोनी निवासी 30 वर्षीय यशपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनो का कहना है कि उसने चांदपुर स्थित ठेके से शराब खरीदकर पी थी। उसका शरीर नीला हो गया था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों के बारे में बताने की बात कह रही है।

पुलिस के अनुसार यशपाल विजय नगर काॅलोनी में पत्नी के साथ किराये के मकान में रहता था। वह मंगलवार की रात को वह शराब पीकर घर आया था। वह घर आकर सो गया था। जब सुबह उसकी पत्नी उसे उठाने लगी तो वह नहीं उठा और देर तक सोता रहा। उसे कई बार उठाया तो वह नहीं उठा। बाद में उसकी हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे अस्पताल में लेकर गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। शहर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अभी जांच में यह नहीं आया है कि उसकी मौत शराब पीने से ही हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें