फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: महिला के लिव इन मित्र ने बेटी से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सेक्टर 32-33 थाना क्षेत्र अंतर्गत मां के साथ लिव इन में रह रहे युवक ने उसकी बेटी के साथ गलत काम किया। पकड़ने जाने पर आरोपी भाग गया। पीड़ित लड़की ने बताया कि आरोपी एक साल से उसके साथ गलत काम करता था। पीड़ित लड़की की मां ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित लड़की की मां ने बताया कि उसकी शादी एक युवक के साथ हुई थी। उससे उसकी दो बेटियां और एक बेटा है। अब वह अपने पति के साथ नहीं रहती। चार साल से वह एक नेपाली के साथ लिव इन में रह रही है। दो दिन पहले रात को करीब दो बजे उसकी आंख खुली तो देखा कि वह जिसके साथ लिव इन में रह रही है, उसकी 15 साल की बेटी के साथ गलत काम कर रहा है। जब उसने आरोपी को पीटना शुरू किया तो वह भाग गया।
विज्ञापन

बाद में बेटी ने बताया कि आरोपी एक साल से उसे डरा धमका कर गलत काम करता था। रात को खाने में नींद की गोलियां मिलाकर देता था और फिर गलत काम करता था। आरोपी उसे जबरन गंदी फिल्में भी दिखाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें