फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अमेरिका भेजने के बहाने कई देशों में घुमाया,15 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। कबूतरबाजों ने जैनी गांव के एक व्यक्ति को अमेरिका में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 15 लाख रुपये ऐंठ लिए, वहीं युवक को कई देशों में भटकाते रहे। जहां उसे भरपेट खाना और पानी तक नहीं मिला।
इसके बाद भी जब उसे आरोपी अमेरिका नहीं भेज पाए तो वापस भारत बुलाकर दूसरा फर्जी पासपोर्ट बनवा दिया। रुपये वापस मांगने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी गई। इसकी शिकायत उसने एसपी को दी है। पुलिस ने सुरेंद्र, रामपाल, सुमित पन्नु सहित एक अज्ञात होटल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित अभिषेक ने आरोप लगाया है कि उसकी मुलाकात सुरेंद्र सिंह निवासी कुराना (पानीपत) और रामपाल निवासी शामगढ़ (करनाल) से 13 सितंबर 2022 को हुई थी। दोनों ने अमेरिका में वर्क परमिट दिलवाने और वहां तीन हजार डॉलर प्रतिमाह की नौकरी लगवाने का झांसा दिया।
विश्वास में लेकर पहले पांच लाख रुपये और फिर वीजा आने की बात कहकर 10 लाख रुपये और वसूले गए। पीड़ित के पास रुपये देने की रिकॉर्डिंग और सीसीटीवी फुटेज मौजूद है।
शिकायत के अनुसार, पहले पीड़ित को दिल्ली बुलाकर महिपालपुर स्थित एक होटल में ठहराया गया, जो आरोपियों के किसी साथी सुमित पन्नू के स्वामित्व में बताया गया। इसके बाद उसे कोलकाता, फिर थाईलैंड और वहां से अजरबैजान, दुबई, अलमाटी, सर्बिया, टर्की, चीन और म्यांमार तक भेजा गया, लेकिन अमेरिका नहीं भेजा गया। पीड़ित ने अपने भाई से दुबई में रहने के लिए कई बार रुपये मंगवाए।
विज्ञापन

आरोप है कि जब युवक ने रुपये वापस मांगे और आगे यात्रा से मना किया, तो उसे धमकाया गया कि यदि वह चुप नहीं रहा तो उसकी जान को खतरा हो सकता है। युवक किसी तरह तीन नवंबर 2023 को दिल्ली लौटकर आरोपियों के चंगुल से भागने में कामयाब हुआ। बाद में उसे फिर चीन और रूस के रास्ते अमेरिका भेजने की बात कही गई और एक फर्जी वीजा भी दिखाया गया, लेकिन इस बार युवक ने इन्कार कर दिया।ग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें