फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: खुद को आग लगाने वाली महिला ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। पति व ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता अपने कमरे में खुद को आग लगा ली थी। आग से झुलसी महिला ने 12 दिन बाद चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। असंध थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतक की बहन हरजीत कौर ने बताया कि उसकी बहन सिमरन (36) की शादी 2014 में असंध के दनौली गांव निवासी मनदीप सिंह के साथ हुई थी। महिला की दो बेटियां हैं। सिमरन ने बताया कि जब उनकी बड़ी बेटी हुई थी तो उन्हें मायके उकलाना मंडी हिसार भेज दिया गया था।
इसके बाद जब वह वापस आई तो कुछ वर्ष बाद उन्हें दूसरी बार भी बेटी ही पैदा हुई। इसके बाद उनके पति और देवर संदीप ने उनके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। आरोप है कि वह दो दिन तक कमरे में भी बंद रही और तंग आकर 21 मई की शाम को उसने खुद पर तेल डालकर आग लगा ली। मरने से पहले मजिस्ट्रेट को दिए बयान में महिला ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें