फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार का पिछला पहिया निकलने से हुआ हादसा, एक व्यक्ति की मौत तीन महिलायें घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर की ओर जा रही एक कार का पहिया अचानक निकल गया। इससे कार अनियंत्रित होकर एक खंभे से टकरा गयी। हादसे में कार चला रहे व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि उसमें सवार तीन महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं। आसपास के लोगों ने घायलों को मेडिकल कालेज में पहुंचाया, जहां से महिलाओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार, शनिवार की सुबह 10 बजे सोनीपत के गोहाना निवासी यशपाल 60 वर्षीय अपनी पत्नी रेणू, साली रीटा और सास कृष्णा के साथ कार में सवार होकर यमुनानगर जा रहे थे। यमुनानगर में उन्हें शोक सभा में शामिल होना था। जैसे ही वह इंद्री रोड पर पहुंचे तो अचानक उनकी कार का पिछला पहिया निकल गया और कार अनियंत्रित होकर नगर निगम के बोर्ड के पोल में टकरा गई। इससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार यशपाल और तीनों महिलायें गंभीर रूप से घायल हो र्गइं। राहगीरों ने सभी घायलों को कार से निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने यशपाल को मृत घोषित कर दिया। साथ ही घायल तीनों महिलाओं को प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया।
मामले के जांच अधिकारी सदर थाना के हवलदार विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में रखवा दिया है। तीनों महिलाओं की हालत गंभीर होने के कारण उनको रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अधूरा पड़ा है इंद्री रोड का कार्य, हर माह हो रहे हादसे
इंद्री रोड को चौड़ा करने का कार्य अधूरा पड़ा है। पिछले तीन साल से यह कार्य चल रहा है, लेकिन बार-बार इसकी तिथि बढ़ाई जा रही है। इसके अलावा, उबड़ खाबड़ होने के कारण यहां पर हर माह हादसे हो रहे हैं और लोगों की जान भी जा रही है। हादसों का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस सड़क पर गड्ढे होने के कारण हर माह 10 से 15 लोगों की मौत हो रही है, बावजूद इसके जिला प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें