फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: मौसम की पलटी... सुबह कोहरे और बादलों के कारण चढ़ा जाड्डा, दोपहर में तेज धूप ने कराया गर्मी का एहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। मौसम ने शनिवार को सुबह अचानक पलटी मारी, करीब 10 दिन बाद घने कोहरे के बीच सवेर हुई। दिन चढ़ने के साथ-साथ कोहरा और बादल भी घने होते गए, इस मौसम से लोग फिर ठिठुर गए। वहीं 10 बजे के बाद मौसम के रंग बदलते दिखे। दोपहर तीन बजे तक तेज धूप छाने से लोगों को जहां सर्दी से राहत मिली, वहीं गर्मी का भी एहसास होने लगा।

शनिवार को सुबह करीब आठ बजे तक हल्की से मध्यम धुंध छाने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। वहीं दिन में तेज धूप से तापमान सामान्य रहा। जबकि मौसम विशेषज्ञ ने आगामी कई दिन तापमान बढ़ने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को हल्की बारिश के बाद शनिवार सुबह के समय फिर से धुंध छाने लगी है। धुंध बढ़ने पर दृश्यता कम होने से दिनचर्या प्रभावित हुई। सुबह करीब 10 बजे के बाद धूप निकलने के बाद आसमान साफ नजर आया। दिन में हवा की रफ्तार से गर्मी कम महसूस की गई लेकिन तापमान सामान्य रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन लाल खीचड़ का कहना है कि आगामी कई दिन मौसम साफ रह सकता है इससे अगले सप्ताह अधिकतम तापमान बढ़कर 29 से 30 डिग्री तक पहुंच सकता है। सुबह-शाम ठंड और दिन में तापमान बढ़ने से लोगों के स्वास्थ्य को हानि हो सकती है जबकि फसलों को फायदा होगा इससे फसलों के दाने अच्छे से विकास कर पाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें