शहर और आसपास के इलाकों में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली। रविवार सुबह हल्की बौछारों ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिनों की तुलना में करीब दो डिग्री कम रहा।
सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही और बीच-बीच में हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। मौसम में आई इस नरमी से जहां आमजन को सुकून मिला, वहीं किसानों के लिए भी यह बदलाव अहम माना जा रहा है। किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग और कृषि विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले चार दिनों तक मौसम इसी तरह बदलता रहेगा। हल्की बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं। तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, जहां न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक गिर सकता है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। 28 मार्च से एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी क्षेत्रों की ओर सक्रिय हुआ है जबकि राजस्थान क्षेत्र में भी एक और पश्चिमी विक्षोभ असर दिखा रहा है। इन दोनों सिस्टमों के प्रभाव से हरियाणा में 29 से 31 मार्च के बीच गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होगी जबकि कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि गेहूं की फसल में फिलहाल सिंचाई रोक दें। मंडी में फसल ले जाते समय तिरपाल से अच्छी तरह ढककर रखें। बारिश और नमी से फसल को बचाने के लिए पहले से तैयारी करें।
आगामी सप्ताह का पूर्वानुमान-
तारीख- न्यूनतम तापमान, अधिकतम तापमान, मौसम
29-मार्च
21.0
- 29.0
बादल छाए रह सकते हैं, हल्की बौछार या बारिश भी हो सकती है।
30-मार्च
20.0
- 28.0
बादल छाए रह सकते हैं, हल्की बौछार या बारिश भी हो सकती है।
31-मार्च
18.0
- 30.0
बादल छाए रह सकते हैं, हल्की बौछार या बारिश भी हो सकती है।
01-अप्रैल
18.0
- 30.0
बादल छाए रह सकते हैं, हल्की बौछार या बारिश भी हो सकती है।
02-अप्रैल
19.0
- 32.0
बादल छाए रह सकते हैं, हल्की बौछार या बारिश भी हो सकती है।
03-अप्रैल
19.0
- 32.0
बादल छाए रह सकते हैं।
04-अप्रैल
19.0
- 30.0
बादल छाए रह सकते हैं।