अंबाला छावनी बस स्टैंड परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे रोडवेज यूनियन के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : कांशीराम कालोनी में निरीक्षण करती अपर निदेशक स्वास्थ्य रेखा रानी। स्रोत-विडियो ग्रैब
अंबाला। अंबाला डिपो की रोडवेज यूनियन ने बुधवार को छावनी के बस स्टैंड पर 24 घंटे की भूख हड़ताल की। इस दौरान अपनी मांगों के लिए कर्मचारी लामबंद नजर आए।
इस दौरान कर्मचारी नेता सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट करते दिखाई दिए। हालांकि इस हड़ताल से परिवहन पर कोई खास असर नहीं पड़ा। यूनियन की मुख्य मांगों में 362 मार्गों पर प्राइवेट बस परमिट देने, इलेक्ट्रिक बसें महंगी दरों लेने सहित अन्य मांगें शामिल रहीं। यूनियन के पदाधिकारियों ने दोपहर 12 बजे से भूख हड़ताल शुरू की जोकि वीरवार दोपहर 12 बजे महाप्रबंधक को ज्ञापन देने के बाद ही समाप्त की जाएगी।
इस दौरान रविंद्र राणा, आनंद कुंडू, बलविंदर सैनी, राजेश फौजी, सर्वजीत सिंह, बसंत सैनी, राजेश मकड़ौली, तेजिंदर राणा, जनक फौजी व अन्य पदाधिकारी भूख हड़ताल पर रहे।