फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मंजिला दुकान में आग, लाखों का सामान राख

Fri, 20 Dec 2013 10:10 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल शहर की सुभाष मार्केट की एक बर्तन और प्लास्टिक की तीन मंजिला दुकान में आग लग गई। आग से करीब 12 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड की टीम के निरंतर आठ घंटे के कडे़ प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के लिए तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर डटी रहीं। आग लगने की घटना वीरवार रात करीब 11 बजे बारिश आने के दौरान तेज धमाके के साथ बिजली खराब होने के दौरान हुई।

दुकान मालिक रमेश कुमार और फायर ब्रिगेड की टीम को किसी राहगीर ने घटना की सूचना दी। रात में ठंड और बारिश होने के कारण शहर के लोगों की कम मदद मिल सकी। सूचना होते ही दुकान मालिक के पहुंचने से पहले फायर ब्रिगेड अधिकारी गजेसिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण करने का काम शुरू किया।
विज्ञापन


दुकान के ग्राउंड फ्लोर पर बर्तनों की दुकान थी और उसकी ऊपर की दोनों मंजिलों पर प्लास्टिक के सामान की दुकानें थी। पूरा व्यवसाय रमेश कुमार का ही था। फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने से पहले ही आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। धीरे-धीरे आग पर काबू किया गया।

सीढ़ियों में भी प्लास्टिक का सामान भरा होने के कारण सीधा ऊपर की मंजिल पर नहीं पहुंचा जा सका। इसके बावजूद फायर ब्रिगेड अधिकारी रातभर अपनी टीम के साथ मौके पर आग बुझवाने के काम में लगे रहे। सुबह करीब पौने सात बजे आग पर काबू पाया गया।

इस दौरान उन्होंने तीन फायर गाड़ियों के माध्यम से आठ गाड़ियां पानी की बरसाई गईं। दुकान मालिक रमेश कुमार के अनुसार वे फैंसी बर्तन स्टोर के नाम से दुकान चलाते है। दुकान में नीचे बर्तनों का काम है तो ऊपर की दोनों मंजिलों में प्लास्टिक के सामान का काम है।
विज्ञापन


रात में सीढ़ियों में भी सुरक्षा के लिहाज से सामान रखकर जाते हैं। आग से 12 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। उनके पहुंचने से पहले फायर ब्रिगेड की टीम ने अपना काम प्रारंभ कर दिया था। उनका पूरा व्यवसाय चौपट हो गया है। फायर ब्रिगेड के प्रयास से पड़ोस की दो कपडे़ की दुकानें जलने से बच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें