फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पटवारियों की तीन दिन की हड़ताल से 290 रजिस्ट्री, 4100 इंतकाल व 3200 जमाबंदी नकल रुकीं

Thu, 05 Feb 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के बैनर तले जिले के पटवारियों तीन दिन की सांकेतिक हड़ताल बुधवार को खत्म हो गई। हड़ताल के तीसरे दिन जिले की पांचों तहसीलों में रजिस्ट्री का काम प्रभावित रहा। तीन दिन में करीब 290 रजिस्ट्री, 4100 इंतकाल, 3200 जमाबंदी की नकल और दो हजार से ज्यादा अन्य तरह के प्रमाणपत्र संबंधित काम नहीं हो पाए।
यूनियन ने प्रदेशभर में निलंबित छह पटवारियों को बहाल करने पर खुशी जताई है और अन्य मांगों को पूरा करने की मांग उठाई है। सर्व कर्मचारी संघ ने बुधवार को हड़ताली पटवारियों को समर्थन दिया। इससे पहले लघु सचिवालय के सामने पटवारी और कानूनगो ने बुधवार को तीसरे दिन सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रधान कश्मीर सिंह ने बताया कि छह पटवारियों को बुधवार को बहाल कर दिया है। यूनियन ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। सरकार से उनकी दूसरी मांगों को पूरा करना चाहिए।
विज्ञापन

अब दो दिन जुटेगी भीड़
बुधवार को जाटो गेट निवासी दीपक ने बताया कि उनको डोमिसाइल व जाति प्रमाणपत्र बनवाना है। वह तीन दिन से तहसील और पटवार भवन के चक्कर लगा रहे हैं, उनके प्रमाणपत्र नहीं बन पाए हैं। अब वीरवार और शुक्रवार को दो दिन का कार्य दिवस बाकी है। इन दो दिनों में भीड़ अधिक होगी, ऐसे में सभी का प्रमाणपत्र बन पाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें