फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: किशोरी ने नहर में छलांग लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पश्चिमी यमुना नहर में काछवा रोड के समीप एक किशोरी ने छलांग लगा दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उसके शव को बाहर निकाल लिया है। क्योंकि इसी दौरान कुछ दूरी पर पुलिस एक लापता युवक का शव भी नहर से निकलवा रही थी।
जानकारी मिलते ही गोताखोर भी दौड़कर मौके पर पहुंचे और किशोरी को बचाने का प्रयास किया मगर सफल नहीं हुए।
पुलिस ने लापता युवक का शव भी निकलवा दिया है। सूचना मिलने पर दोनों मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। रामनगर थाना से जांच अधिकारी विकास ने बताया कि दोनों मृतकों की पहचान हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आस पास मौजूद लोगों ने बताया कि उत्तम नगर निवासी 15 वर्षीय किशोरी क्रांति ने नहर के किनारे खड़े होकर पहले मोबाइल पर किसी से जोर जोर से बात की। इसके बाद उसने मोबाइल को नीचे रखकर नहर में छलांग लगा दी। उस दौरान रामनगर थाना से एसआई विकास कुछ दूरी पर एक युवक के शव को नहर से निकलवा रहे थे तो वह गोताखोरों को लेकर वहां पर पहुंचे और किशोरी का शव नहर से निकाल लिया। इस दौरान किशोरी के परिजन भी पहुंच गए। उसने आत्महत्या क्यों की इसका पता लगाया जा रहा है।
ह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें