फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: किशोरी को मुंबई ले जाकर 50 हजार रुपये में बेच दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। शिक्षा दिलाने और सुनहरे भविष्य का झांसा देकर अंबाला से मुंबई ले जाई गई एक 14 वर्षीय लड़की को देह व्यापार में धकेल दिया गया। मुंबई की मीरा भयंदर-वसई विरार पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो दंपती समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित लड़की को आरोपियों ने 50 हजार रुपये में बेच दिया था, जहां उसके साथ कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने लड़की को रेस्क्यू कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, यह खुलासा तब हुआ जब मुख्य आरोपी संजय गुप्ता (जो सुरक्षा गार्ड का काम करता है) ने खुद को लड़की का रखवाला बताते हुए बीते 3 मार्च को भयंदर के नवघर पुलिस थाने में अपहरण की झूठी शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कहानी रची कि बच्ची होली का सामान लेने बाहर गई थी और लापता हो गई।
विज्ञापन

पुलिस को एक सूचना मिली, जिसके आधार पर टीम ने भयंदर इलाके से ही नाबालिग को ढूंढ निकाला। जब एक महिला पुलिस अधिकारी ने बच्ची को भरोसे में लेकर पूछताछ की, तो उसने जो आपबीती सुनाई उसे सुनकर पुलिस अधिकारियों के भी रोंगटे खड़े हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि आरोपी संजय गुप्ता कोई रिश्तेदार नहीं था। वह अंबाला में पीड़िता के परिजनों को झांसा देकर लाया था कि वह मुझे मुंबई में पढ़ाएगा और उसक पूरा ख्याल रखेगा लेकिन यहां लाकर पीड़िता को देह व्यापार में धकेल दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें