यमुनानगर। शहर की एक कॉलोनी से महिला चार साल के बेटे के साथ लापता हो गई। इसके अलावा घर से ढाई लाख रुपये व सोने चांदी के गहने भी गायब है। लापता महिला के पति ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर पत्नी व बेटे को अगवा करने का आरोप लगाया है।
शहर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सब्जी बेचने का काम करता है। उनके पड़ोस में बिहार के सीतामड़ी जिले के फतेहपुर गांव का विकास किराये पर रहता है। आरोप है कि आरोपी विकास उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता है। 29 सितंबर को वह अपने काम पर गया हुआ था। इस दौरान आरोपी विकास उसकी पत्नी को शादी करने का झांसा देकर अपने साथ भगाकर ले गया। उसकी पत्नी चार साल के बेटे को भी साथ ले गई। आरोप है कि विकास उसका मकान हड़पना चाहता है। इसलिए उसने उसकी पत्नी को अगवा किया। उसकी पत्नी जाते समय घर से ढाई लाख रुपये व सोने चांदी के गहने भी ले गई। पुलिस ने आरोपी विकास पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।