फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: कबड्डी में कर्ण स्टेडियम की टीम ने बल्ला को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
- रोबिन मान बेहतर रेडर और प्रदीप चुने गए बेहतर कैचर, सांसद खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आगाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। कर्ण स्टेडियम से सोमवार को सांसद खेल प्रतियोगिताओं का आगाज हुआ। पहले दिन पूल एक में कबड्डी में कर्ण स्टेडियम की टीम विजेता रही और बल्ला को रनरअप से संतोष करना पड़ा। कबड्डी में रोबिन मान को बेहतर रेडर और प्रदीप फौजी को बेहतर कैचर का अवार्ड मिला।
पहले दिन खो-खो की 13 टीमों और कबड्डी की 19 टीमों के मैच हुए। खो-खो में चार टीमें विजयी रहीं, इन चार टीमों में पीएस अकादमी मूनक, पीएम श्री प्रेम नगर करनाल, बीबीपुर जाटान और बाल राजपुताना घरौंडा की टीमें विजयी रहीं। इन टीमों का फाइनल मैच 11 मई को राष्ट्रीय स्तर पर होगा। सांसद खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी सुधा भसीन ने किया। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है, यह न केवल मनोरंजन का साधन है बल्कि शारीरिक और मानसिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है। इस मौके पर सभी खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट भी दी गई। सहायक जिला शिक्षा अधिकारी संगीता ने कहा कि खेलों को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। खेल हमें सामाजिक रूप से भी जोड़ते हैं। प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं चला रही हैं। मौके पर खेल विभाग के कोच व खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कबड्डी के 18 मैच हुए
जिला खेल अधिकारी सुधा भसीन ने बताया कि सोमवार को सांसद खेल प्रतियोगिता में कबड्डी खेल के 18 मैच हुए, इनमें से एक पूल से दो टीमों का चयन फाइनल के लिए हुआ, बाकी टीमों का चयन मंगलवार को किया जाएगा। फाइनल में कर्ण स्टेडियम की टीम बल्ला को हराकर विजेता रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें