फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता का उपदेश पूरी मानवजाति के लिए : स्वामी ज्ञानानंद

Tue, 19 Aug 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
निसिंग। गोशाला रोड स्थित श्रीकृष्ण गोपाल गोशाला में प्रधान सुभाष सिंगला की देखरेख में नंदोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां पहुंचे महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि गीता का संदेश भगवान श्रीकृष्ण ने युद्ध के मैदान में केवल अर्जुन को ही नहीं दिया था बल्कि यह पूरी मानव जाति के लिए था। गीता एक सर्व मान्य ग्रंथ है और कई भाकाओं में गीता का प्रकाशन किया जा चुका है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीपक शास्त्री ने विधि विधान से पूजा अर्चना करवा क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी प्रेम चंद, गोशाला प्रधान सुभाष सिंगला, उपप्रधान मुकेश गर्ग ने जोत प्रज्वलित कर किया। संचालन डा. राधे श्याम गुप्ता ने किया। बतौर मुख्य अतिथि गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज व नगरपालिका चेयरमैन रोमी सिंगला पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज का स्वागत पुष्पवर्ष कर किया।
कान्हा को नंदोत्सव पांडाल में सजे झूले में बिठाया गया। जहां गोभक्तों की ओर से नटखट गोपाल जी के भजन संकीर्तन किया। संकीर्तन में राधा कृष्ण बने छोटे बच्चों के साथ श्रद्धालु कान्हा के भजनों पर खूब थिरके। उत्सव में छोटी छोटी गईया छोटे छोटे ग्वाल गीत पर बच्चों ने बृज की गोपियों संग रास रचाया। गोशाला में रातभर चले नंदोत्सव में सैंकडों श्रद्धालुओं ने कान्हा के भजनों का आन्नंद उठाकर पुण्य का लाभ प्राप्त कर भगवान श्री कृष्ण की महिमा का गुणगान किया। देर रात्रि नंदोत्सव में श्रद्धालु श्रीकृष्ण की भक्ति में रमे रहे।
विज्ञापन

गीता मनीषी ने कहा कि गो भक्तों को कहा कि देसी गाय हमारी माता है उनकी बड़ी ही महिमा है। वह सभी प्रकार से पूज्य है। गोमाता की रक्षा ओर सेवा से बढकऱ कोई दूसरा महान पुण्य नही है। गौमाता को कभी भी अन्य पशुओं की तरह साधारण नही समझना चाहिए।
गोशाला में लगाए गए विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने भारी श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर अनिल शर्मा,पाला जांगड़ा, गौरव मंगला, टोनी सिंगला, ईश्वर ,बोबी जिंदल, सोनू सिंगला, पंकज गर्ग,मनेजर कर्मचंद,सुरेंद्र सिंगला सहित अन्य गौभक्तों ने भाग लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें