फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 269 करोड़ की मिलेगी सौगात, अटल सेतु के नाम से जाना जाएगा टी-फ्लाईओवर

Sun, 04 Jan 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
एलिवेटेड फ्लाईओवर का नक्शा देखते केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल। प्रवक्ता
विज्ञापन
करनाल। कर्णनगरी को इस वर्ष स्मार्ट सिटी की 269 करोड़ रुपये की चार परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। टी-फ्लाईओवर का निर्माण पूरा होने के बाद इसे अटल सेतु के नाम से जाना जाएगा। भविष्य में कर्ण कैनाल को वाणिज्यिक गतिविधियों के अलावा पर्यटन स्थल के रूप में तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने शनिवार को सिटी की चार विकास परियोजनाओं का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों से प्रत्येक प्रोजेक्ट की रिपोर्ट ली और इसके कार्य को तेजी से पूरा करने व गुणवत्ता की जांच के संबंध में निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसी साल के अंत तक टी-फ्लाईओवर का कार्य पूरा हो जाएगा। इसका नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित करके अटल सेतु रखा जाएगा।
निरीक्षण के दौरान उनके साथ विधायक भगवानदास कबीर पंथी, विधायक योगेन्द्र राणा, मेयर रेनू बाला गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीन लाठर, सांसद करनाल प्रतिनिधि कविन्द्र राणा और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



- टी-फ्लाईओवर का 35 प्रतिशत कार्य शेष
केंद्रीय मंत्री ने सबसे पहले लगभग 128 करोड़ रुपये से शहर में बन रहे टी-फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का सेक्टर-13 की तरफ से जायजा लिया। उपायुक्त एवं स्मार्ट सिटी के सीईओ उत्तम सिंह ने बताया कि फ्लाईओवर का निर्माण कार्य गत 19 जनवरी 2025 को शुरू हुआ था, तभी से यह कार्य तेजी से चल रहा है। इस वर्ष में इसे तैयार कर लेंगे। अब तक 60 से 65 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।



- कर्ण कैनाल का फेज-4 बनेगा पर्यटन स्थल

केंद्रीय मंत्री ने कर्ण कैनाल का भी जायजा लिया। इसके फेज-2 और 3 के कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर की सुंदरता व नगर निगम के स्रोतों को बढ़ाने की दिशा में बेहतरीन कार्य योजना तैयार करें। इसके अलावा फेज-4 के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग को पार करने के बाद कर्ण कैनाल के आगे के हिस्से को साफ पानी के लिए तैयार करने की योजना बनेगी। इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेंगे।



- निगम की आय बढ़ाएगा कॉमर्शियल प्रोजेक्ट

पुरानी अनाज मंडी में स्मार्ट सिटी के तहत करीब 35 करोड़ रुपये की लागत कॉमर्शियल प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने इसका भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस परियोजना को तेज गति से पूरा किया जाए। इसके बनने के बाद यहां की दुकानें और शोरूम किराये पर देकर नगर निगम की आय के स्रोत बढ़ाए जाएंगे।



- जल्द समर्पित होगा बहुमंजिला भवन

शक्ति कॉलोनी में 106 करोड़ रुपये की लागत से महिला आश्रम स्थल के नजदीक बहुमंजिला कॉमर्शियल प्रोजेक्ट व वर्किंग वूमन हॉस्टल तैयार किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने इसका कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यहां निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। दो से तीन माह में इसके पूरा होते ही इसे जनता को समर्पित करेंगे।
विज्ञापन

एलिवेटेड फ्लाईओवर का नक्शा देखते केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल। प्रवक्ता

एलिवेटेड फ्लाईओवर का नक्शा देखते केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल। प्रवक्ता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें