फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 120 बोतल शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 04 Jan 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत कार्रवाई करते हुए सदर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करके भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। थाना सदर निरीक्षक तरसेम कुमार ने बताया कि पुलिस ने जांच अधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बेचने के दो आरोपियों ढाकवाला गांव निवासी नवीन कुमार और प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 108 बोतल देसी माल्टा व 12 बोतल अंग्रेजी रॉयल स्टैग अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें