करनाल।करनाल सहकारी चीनी मिल के वर्तमान पिराई सत्र 2025-26 के दौरान शुगर मिल ने 23 दिनों में 6.78 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई कर ली है। वर्तमान में मिल की रिकवरी 9.60 प्रतिशत है।
चीनी मिल 53,000 क्विंटल रिफाइंड चीनी का उत्पादन कर लिया गया है और चीनी मिल लगातार 60 आईसीयूएमएसए कलर के भीतर ही चीनी का निर्माण कर रही है जो सरकार के तय किए गए मानकों के अनुसार है। उल्लेखनीय है कि मिल ने वर्तमान समय तक चीनी मिल में स्थापित 18 मेगावाट को जेनरेशन प्लांट से कुल 80.90 लाख यूनिट का उत्पादन किया। जिसमें से 51.85 लाख यूनिट उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम को निर्यात करके 3.30 करोड़ रुपये का अतिरिक्त शुद्ध लाभांश प्राप्त किया है।
सहकारी चीनी मिल की प्रबंध निदेशक अदिति ने बताया कि चीनी मिल ने गन्ना किसानों को आठ दिसंबर तक की गई गन्ना आपूर्ति का 10.56 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया है। गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों की सुविधा के लिए अटल किसान कैंटीन के माध्यम से मात्र 10 रुपये में भरपेट भोजन की व्यवस्था की गई है। रात्रि में विश्राम करने वाले किसानों के लिए आधुनिक विश्राम गृह की व्यवस्था की गई हैं। यहां पर यह भी उल्लेखनीय है कि 3500 टीसीडी रिफाइंड शुगर प्लांट कि स्थापना से ही नए आयाम स्थापित करता रहा है। ब्यूरो
।