फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सेक्टर-32 व सेक्टर-9 पार्ट-2 की गलियां सुधरेंगी

विज्ञापन
सेक्टर-9 पार्ट 2 की विभिन्न गलियों के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ करते इंद्री के विधायक रामकमार
विज्ञापन
करनाल। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से शहर के सेक्टर-32 और सेक्टर-9 पार्ट-2 की विभिन्न गलियों की मरम्मत की जाएगी। करीब 18 किलोमीटर लंबी गलियों के निर्माण पर 5 करोड़ 57 लाख 77 हजार 454 रुपये की राशि खर्च होगी। काम लगभग छह माह में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को इंद्री के विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप और महापौर रेनू बाला गुप्ता ने संयुक्त रूप से काम का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि गलियों के सुदृढ़ होने से सेक्टर वासियों का आवागमन सुगम बनेगा और उनको सुविधा मिलेगी।
मेयर ने कहा कि विकास की दृष्टि से शहर निरंतर आगे बढ़ रहा है। सड़कें क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। गलियों के पक्का होने से यहां के निवासियों और बाहर से आने वाले लोगों व वाहन चालकों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने नागरिकों से कहा कि कार्य बेहतर तरीके से हो, इसलिए वह भी कार्य पर अपनी निगरानी बनाकर रखें। अगर कहीं खामी दिखाई दे, तो उसकी सूचना संबंधित इंजीनियरों व पार्षद से कर सकते हैं। एचएसवीपी के अधीक्षण अभियंता धर्मवीर सिंह, उपमंडल अभियंता-1 सुखविंद्र सिंह, कनिष्ठ अभियंता रजनीश कुमार, रोशन पाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें