फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे का शव मिला, जाम लगाने पर लिखी रिपोर्ट

Tue, 21 Jul 2015 12:50 AM IST
करनाल/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे स्थित नीलकंठ ढाबे के समीप मोती नगर निवासी देविंद्र उर्फ सोनू का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया, तो सेक्टर-चार चौकी पुलिस और मधुबन थाना पुलिस क्षेत्र के विवाद में उलझ गई। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर पीड़ितों ने अस्पताल चौक पर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। हंगामा होने पर सिविल लाइन थाना के एसआई कंवरपाल ने मौके पर आकर पीड़ितों को समझाया और कार्रवाई शुरू करवाई। दोपहर बाद दो बजे से ढाई बजे तक जाम लगाने से वाहन चालक भी परेशान हो गए। देर शाम पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया।विरोध जता रहे जगजीत, जतिंद्र, गोपी, अमृत सहित अन्य ने बताया कि दविंद्र उर्फ सोनू (30) को उसके दोस्त रविवार शाम को बुलाकर ले गए थे। सुबह सोनू के शव की सूचना मिली। उसके दोस्तों से संपर्क किया, तो वह नहीं मिले और घर पर भी नहीं पहुंचे थे। सोनू के शरीर पर चोट के निशान हैं। परिजनों ने आरोप लगाया कि सोनू की हत्या की गई है। हत्या को दुर्घटना में बदलने के लिए आरोपियों ने चालाकी की है। सोनू के शव के पास एक कार भी मिली है। 
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि शव को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल ले आए, लेकिन पुलिस कार्रवाई के लिए तैयार नहीं हुई। सेक्टर-चार चौकी पुलिस मामले को मधुबन थाना क्षेत्र का बता कर करवाई से बचती रही, तो मधुबन थाने के कर्मचारी मामले को सेक्टर-चार चौकी के क्षेत्र का बताते रहे। पुलिस द्वारा एक घंटे तक टहलाने पर मृतक के परिजन बिफर गए और उन्होंने अस्पताल चौक पर जाम लगा दिया। जाम लगाने से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब 20 मिनट जाम लगने के बाद सिविल लाइन थाने के एसआई कवरपाल मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को समझाया। पीड़ितों का कहना है कि हत्या का केस दर्ज करवाया जाएगा। फिलहाल पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। एसआई कवरपाल ने कहा कि परिजनों को समझा दिया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी कमलदीप राणा ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। 
मृतक छोड़ गया दो बच्चों को सोनू अपने पीछे दो बच्चे व पत्नि को छोड़ गया है। सोनू के एक लड़का पांच साल का है और दूसरी लड़की साढ़े सात साल की है। सोनू की मौत के बाद परिवार जनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन

शाम को दो के खिलाफ हत्या का केसदेर शाम मधुबन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मधुबन थाना प्रभारी कमलदीप राणा ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर बाबरपुर निवासी सुभाष और मोती नगर निवासी रोहित के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। सेक्टर चार चौकी ने पहले 174 की कार्रवाई की थी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें