फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृति को मिटाने वाले खुद मिट गए : राज्यपाल

Sun, 19 Jul 2015 01:15 AM IST
करनाल/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। देश की संस्कृति को मिटाने वाले खुद मिट गए, लेकिन देश और समाज का आधार मानी जाने वाली सुदृढ़ संस्कृति को कोई नहीं मिटा पाया। हमारी संस्कृति और सभ्यता ही हमारी जीवन शैली का प्रेरक आधार है। आज बेशक अंग्रेज देश से चले गए, लेकिन अंग्रेजियत नहीं गई। इस विषय पर चिंतन करने की जरूरत है। ऐसा हमारी संस्कृति को पुष्पित और पल्लवित करके ही किया जा सकता है।  
विज्ञापन

यह अभिव्यक्ति हरियाणा और पंजाब के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने एसएस फार्म में भारत विकास परिषद् की श्री राधा कृष्ण शाखा द्वारा भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तीकरण सम्मान समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए की। इससे पहले, उन्होंने 101 बेटियों को स्कूल बैग व पाठ्य सामग्री वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें