मूनक अनाज मंडी में रखी गेंहू की बोरियां। संवाद
मूनक। खरीद केंद्र में इन दिनों गेहूं उठान की सुस्त रफ्तार ने किसानों को परेशानी में डाल दिया है। मंडी में जहां एक ओर गेहूं के ढेर लगातार बढ़ते जा रहे हैं, दूसरी ओर उठान में हो रही देरी से किसानों और आढ़तियो की चिंता बढ़ गई है। हालात ऐसे हैं कि मंडी में काम काज प्रभावित हो रहा है और मजदूर भी खाली बैठने के लिए मजबूर हैं।
आढ़ती मनीष जग्गा, दुलीचंद, बलजीत जग्गा, हैप्पी गर्ग, कृष्ण गोयल, नरेश वधवा और काली का कहना है कि इस परेशानी को लेकर आढ़ती उपायुक्त से मिले। उन्होंने आश्वासन भी दिया फिर भी उठान की रफ्तार बेहद धीमी है जिससे मंडी का सारा काम प्रभावित हो रहा है। उठान में देरी का सीधा असर किसानों पर पड़ रहा है। गेहूं समय पर नहीं उठने के कारण भुगतान में देरी हो रही है। संवाद