दयाल सिंह कालोनी की पार्क में आयोजित हवन में आहुतियां डालते श्रद्धालु। स्वयं
करनाल। दयाल सिंह काॅलोनी के पार्क में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम अवसर पर हवन में श्याम मोहन भारद्वाज और अन्य श्रद्धालुओं ने आहुति डालकर विश्व कल्याण की कामना की। हवन के बाद भंडारा लगाया गया। श्याम मोहन भारद्वाज ने कहा कि जहां हवन होता है, वहां का वातावरण बड़ा ही पवित्र व शुद्ध हो जाता है। हमारे ऋषि-मुनि भी हवन करते थे। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने और कथा का आयोजन करवाने से पुण्य की प्राप्ति होती हैं। डॉ. आरके सिंगला, अंकित सिंगला, नीरज सिंगला, मुकेश कालड़ा, पूनम कालड़ा, मुरारी बत्रा आदि मौजूद रहे। संवाद