फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बंबीहा गैंग के शूटरों को करनी थी फायरिंग

Tue, 03 Dec 2024 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। एसटीएफ करनाल की टीम द्वारा पकड़े बंबीहा गैंग के शूटरों को पुलिस रिमांड पर लिए जाने के बाद अब दोबारा अदालत में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस दौरान पूछताछ में उन्होंने कुछ खुलासे भी किए है। जिसमें ये बात भी कही है कि उन्हें रंगदारी नहीं मिलने पर एक अन्य जिले में फायरिंग करने के लिए जाना था।
एसटीएफ के इंचार्ज दीपेंद्र राणा ने बताया कि बदमाशों ने खुलासा किया है कि उन्हें किसी अन्य जिले में रंगदारी न देने पर फायरिंग करने जाना था। एक अन्य व्यक्ति ने उन्हें हथियार दिए थे। एसटीएफ ने 29 नवंबर को जीटी रोड कर्ण लेक के समीप से बंबीहा गैंग के शूटर रोहतक के गांव समैल व हाल ही गांव सिवाह नौरंग पानीपत निवासी नवीन उर्फ भोलू व सोनीपत के गांव जाजल निवासी लवली को पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शूटरों से अवैध हथियार और 14 गोलियां बरामद की गई थी। बदमाश नवीन पर हत्या के प्रयास के तीन मामले दर्ज हैं। शनिवार को टीम ने दोनों बदमाशों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। दोनों बदमाश कई मामलों में वांछित बताए जा रहे हैं। दोनों बदमाशों ने पूछताछ के दौरान जो खुलासे किए हैं, पुलिस उनकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें