असंध। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पदक जीतने पर वैदिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बल्ला के आठ खिलाड़ियों को स्कूल की ओर से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन 30 जुलाई को कर्ण स्टेडियम में किया गया था।
हिमांशु, नक्ष, सौरभ, भविक, सावन, देविका, इशिता और मानवी ने पदक जीते। स्कूल मैनेजमेंट से विकास मान ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। प्रधानाचार्या प्रीति मान ने कहा कि इन बच्चों ने मैदान पर जो पसीना बहाया है, यह जीत उसी का परिणाम है। राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए स्कूल प्रशासन इन्हें हर संभव सुविधा और बेहतरीन प्रशिक्षण देगा। संवाद