फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पांच साल के लिए बढ़ा सकते हैं योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। केंद्र सरकार की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस) में 60 साल या उससे अधिक उम्र के लोग निवेश कर सकते हैं।
यह योजना सेवानिवृत्ति के बाद वरिष्ठ नागरिकों को एक नियमित आय प्रदान करती है। अब डाक विभाग इसे प्रचारित कर रहा है, ताकि लोग इसका लाभ ले सकें।
कुंजपुरा रोड स्थित मुख्य डाकघर के प्रवर डाकपाल डॉ. कर्म सिंह ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक बचत योजना सरकार समर्थित बचत योजना है। जो 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए बनाई गई है। यह वरिष्ठ नागरिकों के लिए अच्छा आय निवेश विकल्प है।
इसमें खाता खोलने की तारीख से पांच साल तक की जमा राशि परिपक्व होती है, लेकिन यह अवधि तीन से पांच साल के लिए बढ़ाई जा सकती है।
सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों व डाकघरों के माध्यम से इस योजना का लाभ ले सकते हैं। वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही (अक्तूबर-दिसंबर) के लिए ब्याज दर 8.2 प्रतिशत है। जो फिक्स्ड इनकम स्मॉल सेविंग स्कीम द्वारा ऑफर की जाने वाली उच्चतम ब्याज दरों में से एक है। इसमें ब्याज दर की समीक्षा हर तीन महीने में की जाती है, ये समय के साथ बदलती रहती है।
विज्ञापन

आधार व पैन नंबर अनिवार्य : मुख्य डाकघर के प्रवर डाकपाल डॉ. कर्म सिंह ने बताया कि वित्त मंत्रालय की ओर से जारी नई अधिसूचना के अनुसार किसी भी डाक घर योजना में खाता खोलने के लिए आधार नंबर और पैन कार्ड देना अनिवार्य है।
विज्ञापन

किसी वजह से आधार कार्ड नहीं है, तो खाता खोलने के समय आधार एनरोलमेंट का प्रूफ या एनरोलमेंट आईडी जमा करवानी होगी और खाता खोलने की तारीख से छह महीने के अंदर ही आधार नंबर पोस्ट ऑफिस में जमा करवाना सभी योजना धारकों के लिए अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें