करनाल। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पदयात्रा के लिए सेक्टर-12 से महात्मा गांधी चौक तक का रास्ता एक सप्ताह से चमकाया जा रहा है। कहीं डिवाइडर पर रंग-रोगन हो रहा है तो कहीं सड़क और फुटपाथ व पेड़ों की कटाई और बिजली के खंभे दुरुस्त किए जा रहे हैं। लेकिन इसी शहर के दूसरे हिस्सों में लोग वर्षों से बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं।
कर्ण कैनाल की सड़क दो साल से खस्ताहाल है, हांसी रोड के डिवाइडर छह माह से टूटे पड़े हैं और कर्ण गेट मार्केट में बिजली की तारों का मकड़जाल वर्षों से हादसों को न्योता दे रहा है। सवाल है कि शहर की व्यवस्थाएं सुधारने के लिए प्रशासन को वीआईपी दौरे का इंतजार क्यों रहता है, आम नागरिकों की परेशानी दूर करने के लिए ऐसी तत्परता क्यों नहीं दिखती।
खस्ताहाल सड़क से गुजरने को मजबूर
कर्ण कैनाल की सड़क की हालत लंबे समय से खराब है। करीब दो साल से लोग इस मार्ग पर खस्ताहाल सड़क से गुजरने को मजबूर हैं। वाहन चालकों को सफर के दौरान परेशानी उठानी पड़ती है, लेकिन सड़क सुधारने की रफ्तार धीमी बनी हुई है। महात्मा गांधी चौक तक की सड़क पर पैचवर्क हो चुका है।
छह माह से डिवाइडर टूटा पड़ा हुआ
हांसी रोड पर करीब छह माह से डिवाइडर क्षतिग्रस्त हैं। टूटे हिस्से सड़क की बदहाल व्यवस्था की तस्वीर पेश कर रहे हैं। दूसरी ओर, सेक्टर-12 में पदयात्रा मार्ग के डिवाइडर पर रंग-रोगन का काम तेजी से चल रहा है। कर्ण कैनाल पॉइंट के पास जिस डिवाइडर को रंगा गया है, यह भी कई वर्षों से क्षतिग्रस्त थी। अब नई लगने लगी है।
कर्ण गेट मार्केट में तारों का मकड़जाल
कर्ण गेट मार्केट में बिजली की तारों का मकड़जाल वर्षों से लटका हुआ है। बाजार में दुकानदारों और राहगीरों को इसी अव्यवस्थित व्यवस्था के बीच आवाजाही करनी पड़ती है। तारों को व्यवस्थित करने की मांग के बावजूद समस्या बनी हुई है। इधर पदयात्रा के मार्ग पर खंभे नए लगाते हुए तारों को भी ऊंचा कर दिया गया है।
हांसी रोड पर टूटे डिवाइडर। संवाद
हांसी रोड पर टूटे डिवाइडर। संवाद
हांसी रोड पर टूटे डिवाइडर। संवाद
हांसी रोड पर टूटे डिवाइडर। संवाद
हांसी रोड पर टूटे डिवाइडर। संवाद