फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सुप्रीम कोर्ट में 18 मार्च को देनी है रिपोर्ट... पुराना रास्ता उखाड़ा

विज्ञापन
भाजपा कार्यालय के सामने की सड़क उखाड़ती जेसीबी स्वयं
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नेशनल हाईवे-44 से भाजपा कार्यालय की कनेक्टिविटी के लिए ग्रीन बेल्ट से बनाए रास्ते को उखाड़ दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश आने के बाद अब कार्रवाई हुई है। यहां हरियाली करके 18 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।
अधिकारियों का दावा है कि एक सप्ताह में इस जगह पर हरियाली कर दी जाएगी। आईटीआई की जमीन लेकर नया रास्ता बनाने के बाद ही बुधवार को इस पुराने रास्ते को जेसीबी से उखाड़ा गया। एचएसवीपी की टीम यहां लगी टाइलें और अन्य मलबे को जेसीबी से उठवा रही है। विदित हो कि इस सड़क को बनाने के लिए ग्रीनबेल्ट के 40 पेड़ों को काट दिया गया था। इसके बाद क्षेत्रवासी रिटायर्ड कर्नल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने दिसंबर, 2025 में सरकार को दोबारा से ग्रीनबेल्ट को पुरानी स्थिति में करने के निर्देश दिए थे। अब मामले में अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी। साथ ही कोर्ट ने सरकार को अगली सुनवाई से पहले पेड़ों की भरपाई की योजना और संबंधित रिकॉर्ड पेश करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर का कहना है कि नया रास्ता केंद्र सरकार की जमीन पर बनवाया गया है। विभागीय स्तर पर जमीन ट्रांसफर हुई है। यह रास्ता केवल भाजपा कार्यालय के लिए नहीं है बल्कि पूरी कॉलोनी के लिए है। एचएसवीपी के एसई धर्मबीर का कहना है कि जमीन को कलेक्टर रेट पर खरीदा गया है। ग्रीन बेल्ट के जिस पुराने रास्ते को ध्वस्त किया है, यहां पौधे लगाकर पहले जैसी स्थिति में ही किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें