फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी पर नाच न जाने आंगन टेढ़ा जैसी कहावत चरितार्थ हो रही : मनोहर लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- केंद्रीय मंत्री बोले- सीएम मान लोकतांत्रिक मर्यादाएं भूल चुके
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद मनोहर लाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पर नाच न जाने आंगन टेढ़ा जैसी कहावत चरितार्थ हो रही है, उन्होंने कांग्रेस को गर्त पर ला दिया है, आगे भी वह यही करने वाले हैं। केंद्रीय मंत्री पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। वहीं केंद्रीय मंत्री ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयानों पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि सीएम मान लोकतांत्रिक मर्यादाएं भूल चुके हैं। उन्हें मर्यादा का पालन करना चाहिए, अन्यथा आने वाले चुनाव में पंजाब की जनता उन्हें सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की जाने वाली टिप्पणियों पर कहा कि उन्हें अपनी पार्टी कांग्रेस को खड़ा करने का सिस्टम पता नहीं है। यदि वह प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसे ही बोलते रहे तो कांग्रेस की स्थिति और खराब हो जाएगी, क्योंकि देश की जनता अपने प्रधानमंत्री के बारे में अनापशनाप बयान सुनना नहीं चाहती है। बिहार चुनाव में वोटरलिस्ट पुनरीक्षण पर उन्होंने कहा कि ये चुनाव आयोग का कार्य है। वहां बिहार के लोग ही वोट दे पाएं, ऐसी व्यवस्था चुनाव आयोग करना चाहता है, इसलिए वह वहां मतदाता सूचियों में सुधार कर रहे हैं। बिहार में भाजपा और नितीश कुमार का गठबंधन बेहतर कार्य कर रहा है, जिसका प्रभाव दिख रहा है, इस कारण विरोधी ऐसे बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें