फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लाइनपार एरिया की बत्ती आठ घंटे रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्य ट्रांसफार्मर की टीएफ व केबल में आग लगने से आई समस्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। शहर के लाइनपार क्षेत्र में मुख्य ट्रांसफार्मर की टीएफ व केबल में आग लगने से आठ घंटे तक बत्ती गुल रही। इस कारण से आठ कॉलोनियों के लोग परेशान रहे। यहां की बिजली आपूर्ति सुबह पांच बजे ठप हुई जो कि दोपहर एक बजे तक बहाल हो पाई।
रामनगर सब डिवीजन के अंतर्गत आने वाले दो सब स्टेशन हांसी चौक व रामनगर की आपूर्ति ठप होने से शास्त्री नगर, रामनगर, प्रेम नगर, शिव कॉलोनी, मान कॉलोनी, ज्योति नगर की बिजली आपूर्ति सुबह से दोपहर तक बाधित रही। विदित हो कि यह कोई नया वाकया नहीं है तेज बारिश व मौसम खराब के चलते शहर में अक्सर बिजली आपूर्ति बाधित होती है। तेज बारिश के कारण तारों में पानी चला जाता है और वह बरंट हो जाती है। वहीं बारिश के समय में स्मार्ट मीटर में पानी घूसने से वह भी खराब हो रहे है।
विज्ञापन



पानी की रही किल्लत
सुबह के समय ही शास्त्री नगर की बिजली आपूर्ति बाधित होने से यहां की जलापूर्ति नहीं हुई। इस कारण से लोग न तो अपने दैनिक दिनचर्या के कार्य कर पाए और न ही चैन से सो ही पाए। बिजली न होने से सबसे ज्यादा किल्लत पीने के पानी की रही।
विज्ञापन

- रामशरण, शास्त्री नगर


दिनभर रहे परेशान
लाइनपार एरिया बिजली सुबह से ही प्रभावित होने के कारण लोग दिनभर परेशान रहे। सुबह पांच बजे से ही बत्ती गुल होने से लोग जल्दी उठ गए और बारिश के कारण भी मकानों में पानी घूसने से काफी परेशानी रही। वहीं बत्ती गुल होने से भी लोग सुबह नहाने व शौच जाने के लिए भी परेशान रहे।
- राजेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें