फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को चकमा देकर अस्पताल से कैदी फरार

Mon, 11 Nov 2013 01:53 PM IST
कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
नशीली वस्तु अधिनियम के तहत कुरुक्षेत्र जेल का विचाराधीन कैदी रामपाल एलएनजेपी अस्पताल के कैदी वार्ड से फरार हो गया। घटना के समय मौके पर तैनात तीन में से सिर्फ एक ही पुलिस कर्मी तैनात था।
विज्ञापन


बहरहाल फरार कैदी की तलाश जारी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक फरार आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा था।


कैथल जिले के गांव पबनावा निवासी रामपाल पुत्र कूड़ाराम को कैदी वार्ड में बीते 5 नवंबर को दाखिल कराया गया था। कैदी वार्ड में रजिस्ट्रेशन नंबर-9172 के तहत दाखिल यह मरीज दिल के रोग से पीड़ित था।

आज पुलिस की लापरवाही का फायदा उठाते हुए रामपाल फरार होने में कामयाब हो गया। वहीं इस घटना के तुरंत बाद यह सूचना आला पुलिस अधिकारियों को दी गई थी। सूचना मिलते ही कुरुक्षेत्र मुख्यालय के डीएसपी निर्मल सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन


एलएनजेपी अस्पताल की स्टाफ नर्स रमनदीप कौर के मुताबिक रविवार सुबह ड्यूटी पर आकर उसने मरीजों को दवा देनी थी। इस दौरान अस्पताल के प्रथम तल पर अचानक अफरातफरी मच गई और शोरशराबे की आवाज सुन कर वह मौके पर पहुंचे तो ज्ञात हुआ अस्पताल के कैदी वार्ड से एक कैदी हथकड़ी खोल कर फरार हो गया।

मुलाजिम के नहाते समय फरार हुआ कैदी
जिस कैदी वार्ड में रामपाल दाखिल था, घटना के समय वहां सिर्फ एक ही पुलिस कर्मी था। पता चला है कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी सुबह कैदी वार्ड में स्थित बाथरूम में नहाने गया था। इस दौरान उसकी जेब से चाबी निकाल कर कैदी मौके से फरार हो गया और जाते समय कैदी ने बाहर से कुंडी लगा दी थी।

हथकड़ी थी या बेड़ी
पुलिस के मुलाजिमों का कहना था कि हथकड़ी हाथों में डाली हुई थी, जबकि कुछ पुलिस कर्मियों ने फरार कैदी के पांव में बेड़ी होने की बात कही। बहरहाल इस घटना के बारे में पुलिस के बयान अलग-अलग मिल रहे हैं। जाहिर है कैदी का फरार होना फिलहाल पुलिस के गले की फांस बन गया है।

ड्यूटी तीन की थी, जबकि मौके पर एक था तैनात
जिला अस्पताल के कैदी वार्ड में तीन पुलिगस कर्मियों की तैनाती की जानकारी मिली है, लेकिन घटना के समय मौके पर एक ही पुलिस कर्मी तैनात था, जबकि इस दौरान अन्य दो पुलिस कर्मी कहां थे, यह मामला जांच का विषय है।

पुलिस की जिप्सी भी नहीं थी मौके पर
जिला अस्पताल में पुलिस की एक जिप्सी तैनात की हुई है, लेकिन रविवार की घटना के दौरान यह जिप्सी नहीं थी। इन लापरवाही भरे इंतजामों का फायदा उठाकर कैदी फरार होने में कामयाब हो गया।

कड़ी से हाथ बाहर निकाला, चाबी नहीं लगाई : प्रभारी
केयू थाना के प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार सुबह करीब 8:00 बजे कैदी रामपाल हथकड़ी निकाल कर फरार हुआ है। थाना प्रभारी का कहना है कि कैदी ने हथकड़ी को चाबी से नहीं, बल्कि अपने हाथ को कड़े की तरह हथकड़ी से बाहर निकाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें