फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइवर, क्लीनर पीट ट्रक ले गए लुटेरे

Mon, 11 Nov 2013 12:32 AM IST
Driver, cleaner trucks took Pete Robbers
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद की माडल टाउन कॉलोनी से चार लुटेरे एक ड्राइवर और क्लीनर से मारपीट करके उनके ऊपर नशीला पदार्थ डालकर ट्रक लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना तड़के 3:00 बजे की बताई गई है। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के बयान पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लुटेरों और ट्रक का कोई सुराग नहीं लग पाया है।

शाहाबाद के माडल टाउन निवासी ट्रक चालक सतनाम सिंह ने बताया कि चार अज्ञात लोगों ने अचानक उनके मुंह पर नशीला पदार्थ डाल दिया।

इसके बाद मध्यप्रदेश के बरोड कोटा वासी ट्रक के क्लीनर मनोहर के साथ मारपीट शुरू कर दी। सतनाम का कहना है कि ये चारों लोग मारपीट और नशीली वस्तु का इस्तेमाल करके उनके ट्रक को लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


वहीं संबंधित पुलिस चौकी के प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। ट्रक में सामान लोड नहीं था।

बताया गया है कि सतनाम सिंह इस ट्रक को पिछले कई वर्षों से चला रहा है। लूट की इस वारदात के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ड्राइवर एवं क्लीनर से भी गहन पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


वहीं बताया ये भी जा रहा है कि घटना के समय ट्रक में सिर्फ क्लीनर सोया हुआ था। जिन लोगों पर ट्रक लूटने का आरोप है उन्होंने उसे बांध कर सड़क पर फेंक दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें