फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय केनो स्प्रिंट नौकायान प्रतियोगिता में करनाल के खिलाड़ी दिखाएंगे दम

विज्ञापन
विज्ञापन
31वीं राष्ट्रीय केनो स्प्रिंट नेशनल सब जूनियर और जूनियर नौकायान प्रतियोगिता में जिले के 13 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ 20 फरवरी को भोपाल के लॉर लेक यानी छोटा तालाब में हुआ जो 22 फरवरी तक होगी। इसमें हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र, केरला, पोंडीचेरी, उड़ीसा, मणिपुर, उत्तराखंड, तेलंगाना आदि प्रदेशों से करीब 400 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

करनाल के कोच प्रवीन कुमार और सोनीपत के रोहित ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। प्रतियोगिता में प्रदेश से भाग लेने वाले 13 खिलाड़ियों में आठ खिलाड़ी करनाल के हैं और पांच खिलाड़ी झज्जर के शामिल किये गये हैं। झज्जर के पांचों खिलाड़ी भी करनाल में ही बोटिंग का प्रशिक्षण लेते हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले यह खिलाड़ी करनाल में आयोजित राज्यस्तरीय क्याकिंग और कैनोइंग नौकायान प्रतियोगिता में प्रतिभा प्रदर्शित कर चुके हैं, जिसमें जिले को सबसे ज्यादा मेडल प्राप्त हुए थे। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के दम पर ही खिलाड़ियों का चयन 31वीं राष्ट्रीय केनो स्प्रिंट नेशनल प्रतियोगिता के लिये हुआ है।
क्या है केनो स्प्रिंट
केनो स्प्रिंट में क्याकिंग और कैनोइंग दो प्रकार के इवेंट शामिल किये जाते हैं, जिसमें 200, 500 और 1000 मीटर की बोटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। कैनोइंग में खिलाड़ी हॉफ पैडल यानी खिलाड़ी एक घुटने को नीचे करके पैडल लगाता है। खास बात है कि इसमें खिलाड़ी एक तरफ ही पानी में पैडल लगता है, जबकि क्याकिंग में खिलाड़ी बोट के अंदर पैरों को लंबे करके बैठते हैं और पानी में दोनों तरफ पैडल लगाते हैं।
विज्ञापन

किसानों के ट्रेन रोको आंदोलन के कारण लड़कियां नहीं ले सकीं भाग
कोच प्रवीन ने बताया कि राज्यस्तरीय क्याकिंग और कैनोइंग नौकायान प्रतियोगिता में जिले की पांच लड़कियां सोनिया, अक्षरा, वंशिका, आशु, जस्सी ने भी बेहतर प्रदर्शन किया था। इन पांचों लड़कियों का चयन भोपाल में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिये हुआ था, लेकिन 18 फरवरी को किसानों केे ट्रेन रोको आंदोलन के कारण यह खिलाड़ी इस प्रतियोगिता से वंचित रह गये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें