फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैनल ने किया गर्भवती का परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट द्वारा किशोरी के 26 हफ्ते के गर्भ को गिराने पर करनाल के डाक्टरों से राय मांगे जाने के बाद किशोरी का शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल में पीएमओ की अगुवाई वाले तीन डाक्टरों की पैनल ने परीक्षण किया। डाक्टरों ने अपनी राय को गोपनीय रखते हुए बंद लिफाफे में रखकर पुलिस के माध्यम से सुप्रीम न्यायालय के भेज दिया है।
विज्ञापन

बताते हैं कि करनाल जिले में ही एक किशोरी के अपने रिश्तेदार से ही शारीरिक संबंध बन जाने के बाद किशोरी गर्भवती हो गई। यह मामला पिछले महीने महिला थाने में दर्ज भी कराया गया था। इसमें किशोरी ने गर्भपात कराने की अनुमति मांगी गई थी। जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने करनाल के डाक्टरों से राय मांगी थी। जिला नागरिक अस्पताल के पीएमओ डा.पीयूष शर्मा सहित तीन डाक्टरों के पैनल ने किशोरी का परीक्षण कर अपनी राय को बंद लिफाफे में पुलिस के माध्यम से न्यायालय को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें