फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असली बाहर, नकली दे रहा था पेपर, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में नकल रोकने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। वीरवार को भूगोल की परीक्षा में प्रश्नपत्र फ्लाइंग की टीम ने परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड केंद्र नंबर केएनएल-7 पर निरीक्षण के दौरान असली परीक्षार्थी के स्थान पर दूसरे को परीक्षा देते पकड़ा। केंद्र अधीक्षक हरीश कुमार की शिकायत पर नकली परीक्षार्थी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उसके खिलाफ केस दर्ज करने के लिए केंद्र अधीक्षक को निर्देश दिए गए। उन्होंने पुलिस को शिकायत दे दी है। वहीं, वीरवार को अलग-अलग फ्लाइंग ने कुल तीन विद्यार्थियों को नकल करते पकड़ा।
सख्ती के दावों के बावजूद परीक्षा केंद्रों में बाहरी तत्वों का हस्तक्षेप खत्म नहीं हो रहा है। दूसरे के स्थान पर जिस युवक को परीक्षा देते पकड़ा है, असली विद्यार्थी केंद्र से बाहर घूम रहा था। फ्लाइंग प्रभारी रणबीर सिंह ने बताया कि परीक्षा दे रहे युवक की रोल नंबर स्लिप पर लगी फोटो में चेहरा मिलान न होने पर पकड़ा गया। युवक से जब पूछताछ की गई तो उसने पुरानी फोटो होने की जानकारी दी। बाद में उसने कहा कि असली विद्यार्थी बाहर है। इधर, जिला बोर्ड अधीक्षक वीरेंद्र सिंह का कहना है कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। एक नकलची चेयरमैन फ्लाइंग और एक एसटीएफ ने पकड़ा। ये दोनों विद्यार्थी पर्ची से प्रश्न हल कर रहे थे। ब्यूरो
विज्ञापन

शुक्रवार को भी कक्षा 12वीं की गृह विज्ञान विषय की परीक्षा होगी। विद्यार्थी इसकी तैयारी में जुटे हैं। वहीं, वीरवार को भूगोल की परीक्षा देने आए छात्र विवेक और छात्रा सोनम ने बताया कि प्रश्न आसान थे। उनका पेपर तय समय में पूरा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें