फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: काली कमली वाला मेरा यार है... भजन पर झूमे

विज्ञापन
काली कमली वाला मेरा यार है... भजन पर झूमे - फोटो : काली कमली वाला मेरा यार है... भजन पर झूमे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। श्री श्याम परिवार की ओर से सेक्टर आठ के महाराजा अग्रसेन भवन में भजन संध्या आयोजित की गई। श्री खाटू श्याम बाबा की महिमा का गुणगान करते हुए वृंदावन से आए मुरली मनोहर ने बाबा की महिमा का गुणगान किया, इतने सेठ जहां में मौज उड़ाते हैं, इन्हीं से पूछो कहां से लेकर आते हैं, जब पता लगाया हमने इनके बारे में पता चला ये अक्सर खाटू जाते हैं...।
विज्ञापन

इसके अलावा, काली कमली वाला मेरा यार है और ओ सांवरे मुझे तेरी जरूरत है... भजन गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। कलाकार शुभम ने, राधा नाम की लगवाई फुलवारी के पत्ता पत्ता श्याम बोलदां... भजन गाया। कलाकार ओपी वर्मा ने, जय श्री श्याम बाबा जय श्री श्याम खाटू वाले बाबा जय श्री श्याम... भजन गाया। पटियाला से आए सतबीर धारीवाल, सतिंद्र धारीवल ने कोलकाता से मंगवाए कमल, रजनीगंधा, पुदीना, तुलसी, टाटा रोज, सफेद गुलाब, लाल गुलाब, कनेर, गेंदा और पीला गेंदा के फूलों से बाबा के स्वरूप का शृंगार किया। पंडित विनोद शास्त्री ने श्रद्धालु पंकज गोयल, सुनील गुप्ता, धनश्याम गोयल, पुनीत मित्तल, सुभाष गुप्ता, आशीष गुप्ता, राम प्रताप मित्तल आदि से पूजा और दीप प्रचंड करवा संकीर्तन का शुभारंभ करवाया। संकीर्तन के दौरान श्रद्धालुओं ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें