फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: खुद को गोली मारने वाले बुजुर्ग ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुंजपुरा। नेवल गांव में आत्महत्या करने के इरादे से खुद को गोली मारने वाले बुजुर्ग प्रीतम सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने आत्महत्या का कारण गंभीर बीमारी से ग्रस्त होना बताया है। 70 वर्षीय प्रीतम सिंह मूल रूप से घरौंडा के रहने वाले थे। वह एमसी भी रह चुके थे।
विज्ञापन

बताया जाता है कि कोरोना काल में प्रीतम सिंह ने नेवल गांव स्थित फौजी कॉलोनी में कोठी बनाई थी। तब से वह यहीं रह रहे थे। परिजनों ने बताया कि वह लीवर में कैंसर होने के कारण पिछले कुछ समय से लुधियाना से इलाज करा रहे थे। बीती रात करीब आठ बजे उन्होंने लाइसेंसी दोनाली बंदूक से खुद को गोली मार ली थी। उसके बाद उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रात को उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने वीरवार को पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रीतम सिंह के दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें