फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: बाइक सवार दंपती से मारपीट कर छीनी नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। बदनारा रोड पर बाइक सवार दंपती पर तीन बदमाशों ने हमला कर 25 हजार रुपये छीन लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। असंध के अच्छनपुर गांव निवासी जोगा सिंह ने निसिंग थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नी जसविंद्र कौर के साथ निसिंग आए थे। वे अपना काम समाप्त कर मोटरसाइकिल पर वापस घर जा रहे थे। बदनारा रोड सेलर के पास एक मोटरसाइकिल पर तीन बदमाश आए और उनका रास्ता रोक लिया। सभी ने अपना मुंह कपड़े से बांधा था। तीनों ने उसकी जेब से 20 हजार रुपये और एक ने उसकी पत्नी के पर्स से पांच हजार रुपये निकाल लिए। पर्स में एटीएम, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि थे। इस दौरान उन्होंने उसके साथ मारपीट भी की। जिसके बाद वे निसिंग अस्पताल में गए और जहां उपचार कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें