फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ओपीडी में खांसी व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी, नहीं मिली पूरी दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सर्दी के मौसम में जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी बढ़ गई है। इसमें खांसी और बुखार के साथ सांस के मरीज बढ़ गए हैं। सोमवार को ओपीडी में करीब 1850 मरीज पहुंचे। ऐसे में मरीजों का पूरा दिन जमघट लगा। मरीजों को चिकित्सकों के पास भी आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा। वहीं अस्पताल के स्टोर से सभी दवा नहीं मिल पाई। मरीजों को बाहर से दवा लेनी पड़ी।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे ही मरीज पहुंचना शुरू हो गए। पंजीकरण कराने के लिए नौ बजे ही लंबी लाइन लग गई। लोग पंजीकरण के बाद चिकित्सक के पास पहुंचे। यहां भी लंबी लाइन लग गई। दिन चढ़ने के साथ लाइन भी लंबी होती चली गई। ऐसे में बैठने के प्रबंध भी कम पड़ गए। मरीज लाइन में ही बैठ गए। मरीज दवा लेने के लिए भी लाइन में लगे रहे। राजीव कॉलोनी के प्रकाश और अजमेर ने बताया कि उनको दो दिन से बुखार आ रहा था।
वे सोमवार सुबह अस्पताल में पहुंचे थे। उनको दो घंटे में दवा मिली। अस्पताल के स्टोर पर भी सभी दवा नहीं मिली हैं। उनको बाहर से दो दवा लेनी पड़ी। विकास नगर की रजनी ने बताया कि रविवार को ओपीडी बंद रहने के चलते सोमवार को अधिक भीड़ रही। पंजीकरण कराने से लेकर चिकित्सक से जांच कराने और दवा लेने में ही तीन घंटे का समय लग गया। अस्पताल में हीटर चलने से सर्दी में कुछ राहत मिली, लेकिन बाहर आते ही ठंड में परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें