फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लंबी दूरी की ट्रेनों के बीच लोकल भी प्रभावित, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ट्रेनों के देरी से पहुंचने का सिलसिला लगातार बना हुआ है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही सुबह के निर्धारित समय वाली ट्रेन दोपहर को आई। लंबी दूरी की ट्रेनों में लोकल ट्रेन उलझ जाती है। जिससे ट्रेन कई घंटों की देरी से निर्धारित स्थान पर पहुंच रही है।
विज्ञापन

लंबी दूरी की ट्रेनों की पासिंग को लेकर अन्य ट्रेनों को रोक लिया जाता है। जिससे उनके समय सारणी प्रभावित होती है। कई बार स्टेशन पर एक साथ दो से तीन ट्रेनों को खड़ा कर अन्य ट्रेनों की पासिंग कराई जाती है। जिससे यात्रियों को निर्धारित समय पर पहुंचाने की बजाय कई घंटों की देरी से पहुंचना पड़ता है। क्रॉसिंग को लेकर लंबे रूट और अन्य रूट की ट्रेन तीन से पांच घंटे की देरी से पहुंच रही है।
यात्री रमेश, लोकेश और रामकुमार ने बताया कि वह सुबह ही ट्रेन के निर्धारित समय से पहले स्टेशन पर पहुंच गए लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी ट्रेन निर्धारित स्थान पर नहीं आई। जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने समस्या के निस्तारण के लिए रेलवे प्रशासन से गुहार लगाई है। इससे अन्य यात्रियों को इस समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें