फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पर था बाइक का नंबर, पुलिस हैरान

Thu, 05 Dec 2013 11:29 PM IST
अमर उजाला, कैथ्ाल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल में 44 लाख रुपये की लूट के मामले में वीरवार को स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के आला अधिकारियों ने कैथल का दौरा कर वारदात के बारे में जानकारी हासिल की और घटनास्थल का भी दौरा किया।
विज्ञापन


दिन भर बैंक में अधिकारियों की जांच-पड़ताल का काम जारी रहा। वहीं पुलिस की ओर से भी लुटेरों को गिरफ्तार करने के लिए कई जगह छापेमार कार्रवाई की गई। लेकिन कोई ठोस जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।

उधर, वारदात स्थल पर खोल मिलने पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत भी केस दर्ज कर लिया है। लुटेरों ने वारदात में जिस कार का प्रयोग किया था वह नंबर फर्जी निकला। यह नंबर हिसार निवासी एक व्यक्ति की बाइक का था।
विज्ञापन


स्टेट बैंक ऑफ पटियाला के कर्मचारियों से करनाल रोड स्थित शाखा से जींद रोड स्थित शाखा में 44 लाख रुपये ले जाते समय अज्ञात लुटेरों ने हमला कर 44 लाख की राशि लूट ली थी। जिसमें बैंक क्लर्क सहित चालक भी घायल हुआ था।

पुलिस ने बुधवार देर रात इस मामले में चालक सिल्लू की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस में दी शिकायत में चालक ने आरोप लगाया कि जब वह कर्मचारियों के साथ कैश लेकर जा रहा था तो युवकों ने कार रुकवाकर उन पर फायरिंग की और 44 लाख रुपये एवं गार्ड की बंदूक लूट कर ले गए।

बैंक अधिकारी पहुंचे कैथल
वारदात के बाद बैंक के डीजीएम पंचकूला डा. एके सिंह सहित बैंक के मुख्य सिक्योरिटी इंचार्ज कैप्टन सुकीर्ति शर्मा ने बैंक सहित घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि बैंक कर्मचारी नियमों का पालन करते हुए गार्ड के साथ कैश ले जा रहे थे, तभी यह घटना हुई। भविष्य में इस तरह की वारदात न हो, इस दिशा में ओर ध्यान रखा जाएगा।

पुलिस ने की छापेमारी
एसपी कुलदीप सिंह यादव ने बताया कि पुलिस ने कई जगह टीमें बनाकर छापेमार कार्रवाई की है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। शीघ्र ही लुटेरे सलाखों के पीछे होंगे।

प्रदेश में कानून व्यवस्था हुई पंगु
इनेलो के पूर्व प्रदेश सचिव अशोक जैन ने कहा कि कैथल ही नही पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था अपराधियों के आगे पंगु साबित हो रही है। सरेआम लोगों पर गोलियों से हमले हो रहे हैं। बैंक कर्मचारियों को लूटा जा रहा है। लेकिन सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी, व्यापारी सहित सभी में अपराधियों को लेकर खौफ पैदा हो गया है। लोग शाम को घरों से बाहर निकलने से डरने लगे हैं। सरकार को चाहिए कि विकास के झूठे दावे करने की बजाए, कानून व्यवस्था बहाल करे। ताकि लोगों अमन चैन से रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें