फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धावस्था में विवाहिता ने लगाया फंदा

Sun, 06 Oct 2013 10:05 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
पति के महिला के साथ संबंध व ससुरालियों की प्रताड़ना ने आहत एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगाें के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। मृतका उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली थी। शनिवार देर रात कलंदरी गेट के धोबी मोहल्ला की रहने वाली 31 वर्षीय पूनम गुप्ता ने अपने घर पर चुन्नी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी बेटी की हत्या की है और अब आत्महत्या का रूप देकर पुलिस को बरगला रहे हैं। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसके पति विनय मोहन के पड़ोस में रहने वाली महिला से संबंध थे। इसी कारण घर में अक्सर कलह रहती थी। पूनम के ससुरालियों के पास दो घर थे।
विज्ञापन


पूनम दूसरे घर में रहना चाहती थी लेकिन उसे जबरन अन्य घर में रखा हुआ था। पूनम की बहन मेरठ के जागृति विहार की रहने वाली शैली गुप्ता ने बताया कि पूनम की शादी 7 फरवरी 2003 को धोबी मोहल्ले के विनय मोहन से हुई थी। दोनाें की आठ साल की बेटी तन्नू भी है लेकिन विनय के अन्य महिला से संबंधों के चलते पूनम व विनय के रिश्तों में खटास हो गई थी।

इसी कारण कलह बढ़ती गई। कलह के कारण चार साल पहले पूनम अपने मायके में रहने के लिए चली गई थी। चार सालों के दौरान पूनम ने अपने पति पर मेरठ व करनाल में तलाक व खर्चा देने के दो केस किए थे लेकिन करीब डेढ़ महीने पूर्व पूनम का ससुर बिजेंद्र पंचायत के माध्यम से पूनम को करनाल लेकर आया था। पिछले डेढ़ महीने से पूनम सुखी नहीं थी।

थाना शहर पुलिस ने शैली के बयान पर पति विनय मोहन, जेठ सोनू, ससुर बिजेंद्र मोहन व राधा कृष्ण के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। पूनम की बहन कंचन ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े सात बजे पूनम ने उसे फोन पर बताया था कि प्रतिदिन की तरह घर पर क्लेश हो रहा है लेकिन रात करीब साढ़े 11 बजे पूनम के ससुर बिजेंद्र ने फोन कर बताया कि पूनम की फंदे के कारण मौत हो गई है।

पूनम के सिर के पीछे चोट के निशान भी है। मृतक की आठ वर्षीय चौथी कक्षा में पढ़ने वाली बेटी तनु ने बताया कि उसकी मां पूनम से पापा विनय मोहन व चाचा सोनू अक्सर मारपीट करते थे जबकि रात को जब वह सोई हुई थी तो मां की चीख सुनकर जाग गई और अपनी मां को चुन्नी से पंखे से लटका देखा।

तनु ने बताया कि पिछले चाल साल से अपनी नानी के घर मेरठ में रह रहे थी, वहां काफी सुखी थी लेकिन पिछले डेढ़ महीने से उनके घर अक्सर कलह रहती थी।

कीटनाशक के प्रभाव से युवक की मौत
कुरुक्षेत्र के गांव रामपुरा के खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय उसके प्रभाव से युवक की मौत हो गई। कुरुक्षेत्र पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर कार्रवाई की है। रामपुर का रहने वाला 23 वर्षीय मुनीष कुमार शुक्रवार को अपने खेत में स्प्रे कर रहा था।

स्प्रे के दौरान कीटनाशक दवाई के कण सांस के जरिए उसके मुंह में चले गए। उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उपचार के लिए करनाल के निजी अस्पताल में दाखिल कराया।

हादसे में मरने वाले की हुई पहचान
तीन दिन पूर्व ज्वेलस होटल के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मरने वाले बुजुर्ग की पहचान बसंत विहार निवासी प्रेम सिंह के रूप में हुई है। मामले में पुलिस पहले ही अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर चुकी है।

मृतक के पुत्र मदन ने बताया कि उसका पिता करीब 64 वर्षीय प्रेम सिंह तीन अक्तूबर की दोपहर से घर से लापता हो गया था। उसकी काफी तलाश की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। सदर पुलिस थाने में शिकायत देने पहुंचे तो वहां से अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी।

शामगढ़ के तालाब से शव बरामद
थाना तरावड़ी पुलिस ने शामगढ़ के समीप हाईवे के जोहड़ से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। पुलिस ने उसे पहचान के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया है।

पुलिस मृतक के परिजनाें की तलाश में जुटी है। जांच अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच से लगता है कि मृतक का शव कई दिन से जोहड़ में डूबा हुआ था। मृतक की आयु करीब 40 वर्ष है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें