फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए मतदाताओं को स्मार्ट पहचान पत्र

Fri, 24 Jan 2014 06:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव आयोग की ओर से मतदाता दिवस पर पहली बार नए मतदाताओं को स्मार्ट वोटर कार्ड जारी किए जाएंगे। अभी नए मतदाताओं को ही स्मार्ट कार्ड दिए जाएंगे। पुराने मतदाता पहचान पत्र खराब होने या गुम होने की स्थिति में अपना पहचान पत्र बदलवा सकते हैं।
विज्ञापन


नए स्मार्ट कार्ड में कई विशेषताएं हैं। एटीएम कार्ड के साइज में बने स्मार्ट कार्ड पर मतदाता का पूरा पता एवं बूथ आदि का भी विवरण दिया गया है।

पहले ब्लैक एंड व्हाइट फोटो युक्त था वोटर कार्ड
पूर्व में चुनाव आयोग की ओर से जारी वोटर कार्ड पर ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है। इस पर कई बार फोटो सही ढंग से पहचान में भी नहीं आती थी। इसका  फायदा कई लोग उठा लेते थे। इसके साथ-साथ यह कागज का बना हुआ है।

इसके कटने-फटने का भी डर बना रहता है। लोगों को डेढ़ से दो दशकों तक इसे संभाल कर रखना मुश्किल होता है। इन परेशानियों से बचते हुए चुनाव आयोग ने वोटर कार्ड को बदला है।
विज्ञापन


नए वोटर कार्ड की विशेषताएं
नए वोटर कार्ड को एटीएम कार्ड के साइज में बनाया गया है। यह प्लास्टिक का बना हुआ है। इसके ऊपर विभाग का कोड ईपीआईसी लिखा हुआ है। वहीं, इसमें मतदाता की रंगीन फोटो लगाई गई है।

इस कार्ड के ऊपर मतदाता का पूरा नाम एवं पता, हलके का नाम एवं नंबर एवं बूथ का नंबर भी लिखा हुआ है। इस पर स्पष्ट तौर पर लिखा गया है कि वोटर कार्ड को किसी भी आयु के प्रमाण पत्र के लिए प्रयोग नहीं किया जा सकेगा। प्रत्येक चुनाव से पूर्व मतदाता को अपने वोट की जांच करनी होगी।

आज 34 हजार नए मतदाताओं को दिए जांएगे कार्ड
कैथल जिले में बनाए 34 हजार नए मतदाताओं को शनिवार को स्मार्ट कार्ड उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके अलावा जिन मतदाताओं के पुराने कार्ड फट गए हैं या फिर खराब हैं, उन्हें भी बदलवाया जा सकता है।

नायब तहसीलदार रामकुमार ने कहा कि नए वोटर कार्ड को स्मार्ट वोटर कार्ड बनाया गया है। इसमें कई विशेषताएं हैं। इसमें रंगीन फोटो के अलावा कई अन्य प्रावधान भी किए गए हैं। कैथल में 34 हजार नए मतदाता जुड़े हैं। इन सभी के वोटर कार्ड जारी किए जा रहे हैं।

आज होगा विजेताओं का सम्मान
जिला उप निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश रणजीत कौर ने कहा कि 25 जनवरी को इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय में आयोजित होेने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निर्वाचन विभाग की ओर से फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में करवाए गए पोस्टर प्रतियोगिता और प्रस्ताव लेखन प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी एनके सोलंकी कालेज व स्कूल स्तर के मुकाबलों में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें