निसिंग। शहर के सांभली मोड़ पर मंंगलवार तड़के अनाज मंडी के लिए जाने वाली सड़क को जनस्वास्थ्य विभाग के ठेकेदार ने उखाड़ दिया। इसमें पाइप डाले जा रहे हैं। सुबह मंडी धान लेकर जा रहे किसान की की ट्रैक्टर ट्रॉली उखाड़ी गई सड़क में फंस गई। रास्ता रुक गया और दिनभर जाम लगा रहा।
मार्केट कमेटी के पूर्व वाइस चेयरमैन मुकेश गोयल, ईशम सिंह आदि ने कहा कि विभाग का ठेकेदार धान के सीजन के बाद भी इस कार्य को कर सकता था। उन्होंने शासन प्रशासन से मांग की है कि ठेकेदार व विभाग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मामले में जनस्वास्थ्य विभाग निसिंग के जेई रविंद्र राणा का कहना है कि ठेकेदार ने रात को पाइपलाइन डाल दी थी, उसे ठीक करवा दिया गया है। वाहन चालक को किसी प्रकार की परेशानी नहीं उठाने दी जाएगी। संवाद