फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: भाई-बहन ने राष्ट्रीय स्तर पर जीते पदक

Wed, 15 Oct 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले के भाई-बहन देवांश व भव्य ने किक बाॅक्सिंग की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक जीत कर नाम रोशन किया है। चंडीगढ़ में 5-7 अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में भव्य व देवांश ने क्रमश: स्वर्ण व रजत पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में करीब 300 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
कोच राजेश ने बताया कि दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। अब दोनों खिलाड़ी एशियन चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि दोनों खिलाड़ी अब तक 40 से अधिक पद जीत चुके हैं। उन्होंने कहा कि किक बॉक्सिंग जैसे खेल में बच्चे बहुत कम आते हैं, यदि बच्चे इस खेल में रुचि दिखाते हैं तो आगे बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

देवांश ने बताया कि वह वर्ष 2017 से लेकर अब तक राष्ट्रीय स्तर पर कुल 38 पदक जीत चुके हैं। अब उनकी तैयारी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में जाने की है। इस खेल में खिलाड़ियों को अपनी खुराक अच्छी रखनी पड़ती है और निरंतर अभ्यास करना होता है। उन्होंने कहा कि किक बॉक्सिंग में सही प्रशिक्षण से आप काफी आगे तक जा सकते हैं।
विज्ञापन


भव्य ने बताया कि वह वर्ष 2017 से लेकर अब तक राष्ट्रीय स्तर पर कुल 38 पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी को अपने खेल के प्रति समर्पित होना चाहिए। क्योंकि खिलाड़ी यदि अपने खेल को लेकर समर्पित नहीं होगा तो वह आगे नहीं बढ़ सकता। किक बॉक्सिंग एक ऐसा खेल है, जिसमें लड़कियों को अवश्य आना चाहिए और अपनी आत्मरक्षा के लिए यह खेल सीखना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें